जलती चिता से मांस निकालकर खाने लगी किन्नर अघोरी, तलवार से मांस खाते विडियो हुआ वायरल, आरोपी गिरफ्तार

उज्जैन के चक्रतीर्थ श्मशान घाट में जलती चिता से मांस निकालकर खाने वाली किन्नर अघोरी पर पुलिस ने कार्रवाई की है। उज्जैन पुलिस ने किन्नर अघोरी काली को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी से पहले वह इंस्टाग्राम पर वीडियो पोस्टकर बुराई करने वाले लोगों को खत्म करने की धमकी दे रही थी।

 

 

जीवाजीगंज थाने में हुई थी एफआईआर

दरअसल, इस मामले में 30 अगस्त को फरियादी विष्णुनाथ ने जीवाजीगंज थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। उसमें कहा था कि आरोपी काली उर्फ नंदीगिरी ने जलते शवों के साथ अमानवीय कृत्य करते हुए वीडियो बनाया है। उसे अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपलोड कर वायरल किया।

 

 

धार्मिक भावनाओं को पहुंची ठेस

इस कृत्य से मानव शव की अवहेलना होने और धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचने की शिकायत दर्ज की गई थी। इसके बाद के जीवाजीगंज थाने की पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की है। साथ ही किन्नर अघोरी काली को गिरफ्तार कर लिया है। वह खुद को श्मशान वासी बताती थी।

See also  इजरायल और हमास के बीच पिछले 13 महीनों से भीषण जंग का दौर जारी, करीब 45 हजार लोग मारे गए

 

 

थाने लेकर पहुंची पुलिस

किन्नर अघोरी काली को पुलिस थाने लेकर पहुंची है। साथ ही प्रकरण दर्ज आगे की अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। साथ ही मामले की जांच की जा रही है। मामले में थाना प्रभारी प्रतीक शर्मा ने बताया कि काल भैरव घाट निवासी फरियादी विष्णुनाथ ने शिकायत दर्ज करवाई है । शिकायत के साथ वीडियो भी दिया गया है। जो कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में दिखाई दे रहा है की चिता पर चल रहे शव के साथ छेड़छाड़ कर उसका अंश खाना दिखाया जा रहा है। शिकायत पर काली उर्फ नन्दगीरी के खिलाफ बीएनएस की धारा 301 में प्रकरण दर्ज कर लिया है।

 

तंत्र-मंत्र के नाम पर दे रही धमकी

वीडियो को लेकर काफी आलोचना हो रही थी। संत समाज के लोग भी इसे लेकर नाराज थे। इसके बाद काली ने एक और वीडियो जारी किया था, जिसमें सबको खत्म करने की धमकी दे रही है। पुलिस कस्टडी में भी उसके तेवर कम नहीं हुए हैं।

See also  राजस्थान पंचायत चुनाव की तैयारी तेज, चार चरणों में मतदान की संभावना