Johar36garh (Web Desk)|जांजगीर जिला में मूलमूला थाना को आज जिला का पहला आदर्श थाना घोषित किया गया | इसका शुभारंभ जांजगीर पुलिस अधीक्षक पारुल माथुर ने की | इस दौरान उन्होंने लॉक डाउन के दौरान ईमानदारी पूर्वक ड्यूटी व अच्छे कार्य के लिए प्रस्तित पत्र देकर थाना प्रभारी के पी टंडन समेत थाना स्टॉप व कोरोना वरियास को पत्र के साथ सहसामन समन्नित किया गया है।कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधीक्षक के द्वारा थाना परिसर पर बरगद का पौधा रोपा गया|

आपको बता दे की मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेश के सभी थानों को आदर्श थाना के रूप में विकसित करने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री की मंशा के अनुरूप आदर्श थाना और आदर्श थाना प्रभारी योजना 1 जुलाई से शुरू की जा रही है। इसी क्रम में डीजीपी डीएम अवस्थी ने आज प्रदेश के 128 से अधिक थानेदारों से वीडियो कॉलिंग एप के जरिये एक साथ बात की थी । उन्होंने कहा कि जो भी आदर्श थाना के तय मापदंडों पर खरा उतरेंगे उन्हें पुरस्कृत किया जाएगा।
श्री अवस्थी ने सभी थाना प्रभारियों को बताया कि आदर्श थाना के कुछ मापदंड तय किये गये हैं। जैसे थानों में आमजन के साथ थाना प्रभारी और अन्य स्टाफ का आचरण कैसा है। पीड़ित व्यक्ति, महिलाएं और बच्चे थानों में बैखौफ होकर अपनी बात कह पाएं। फरियादियों के साथ संवेदनशील व्यवहार रखें और उनकी समस्याओं का तत्काल समाधान करें। गुंडे-बदमाशों और असामाजिक तत्वों के विरुद्ध पुलिस द्वारा कठोरतम कार्रवाई की जाए। थाना में रिकॉर्ड का रखरखाव अच्छा हो।