2 सेलून संचालक निकले संक्रमित, 100 से अधिक लोगों की बनाई हज़ामत 

Johar36garh (Web Desk)|कवर्धा में दो सैलून संचालक के पॉजिटिव निकलने के कारण चिंता बढ़ गई है। बिना ट्रैवल हिस्ट्री के ही संक्रमित सेलून संचालक कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। अब तक दोनों अलग-अलग सेलून दुकान से 100 से अधिक लोग संपर्क में आ चुके हैं। सैलून संचालकों ने दुकान में आने वालों का रिकार्ड नहीं रखा था।अब सेलून संचालकों के अनुसार लोगों की पहचान की जा रही है।

आपको बता दें छत्तीसगढ़ में लगातार कोरोना मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। प्रदेश में अब तक 4379 कुल पॉजिटिव केस सामने आए हैं।

See also  छत्तीसगढ़-दुर्ग में नाबालिग को घर से भगाकर बलात्कार, आरोपी नागपुर से गिरफ्तार