पामगढ़ में नाबालिक से दुष्कर्म, परिजनों ने की आरोपी की धुनाई 

Johar36garh (Web Desk)|जांजगीर जिला के पामगढ़ में आज एक नाबालिक दुष्कर्म की शिकार हो गई |  जानकारी होने पर परिजनों ने युवक की जमकर धुनाई कर दी |  जिसके बाद पुलिस में शिकायत की |  आरोपी कोरबा तुलसी नगर निवासी रघुवेन्द्र सिंह गोस्वामी है |  जो पिछले कई वर्षो से नाबालिक के घर आना जाना था |  बताया जा रहा है की आरोपी युवक का पिता का पूजा-पाठ के संबंध में पिछले 10 सालों से इनके घर आया करता था, साथ में आरोपी भी आता था | आज शाम आरोपी घर पहुंचा जहां लड़की अकेली थी, जिसका फायदा उठा कर उसने जबरन उसके साथ बलात्कार किया |  परिजनों को इसकी जानकारी होने पर आरोपी की धुनाई कर दी |  आरोपी की शिकायत थाने में की है | पुलिस इसके जांच में जुटी है |  इस पूरा घटना का खुलासा पामगढ़ पुलिस कल करेगी |

See also  रायपुर : श्रम मंत्री लखनलाल देवांगन की पत्रकारवार्ता