छत्तीसगढ़ के इस जिला में 4 महीने बच्ची की पटक-पटक कर हत्या

Johar36garh (Web Desk)|कोंडागांव जिले के विश्रामपुरी थाना क्षेत्र अंतर्गत एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां 45 वर्षीय महिला ने बहु के साथ चल रहे विवाद के चलते अपनी 4 महीने पोती को पटक-पटक कर हत्या कर दिया। जिसमे विश्रामपुरी पुलिस के द्वारा आरोपी महिला को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

उक्त घटना विश्रामपुरी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम ठेंगापारा की है जहां आरोपी महिला रुक्मणी यादव पति रमेश यादव उम्र 45 वर्ष ने अपनी बहू के साथ चल रहे विवाद के चलते नशे की हालत में अपनी 4 महीने की पोती को पटक पटक कर उसकी हत्या कर डाली। जिसके बाद घरवालों के द्वारा बच्ची को मृत अवस्था में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र विश्रामपुरी लाया गया जहां पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया गया। तथा विश्रामपुरी थाना में आरोपी महिला के खिलाफ 302 भा.द.वि के तहत अपराध पंजीबद्ध कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

See also  सुशासन का प्रभाव- सारंगढ़ जिला अस्पताल में पहली बार गूंजी सिजेरियन किलकारी, बड़े शहरों की निर्भरता खत्म

आस पास के लोगों ने बताया कि उक्त आरोपी महिला शराब पीने की आदि थी तथा आए दिन नशे की हालत में बहू के साथ हड़प-झड़प होती रहती थी। आरोपी महिला के इस प्रकार के आचरण से घर वालों के साथ साथ आस पड़ोस वाले भी काफी परेशान रहते थे।