अकलतरा में लॉक डाउन का उल्लंघन, दो दुकानों पर हुई कार्यवाही

Johar36garh (Web Desk)|जांजगीर जिला के अकलतरा में लॉक डाउन के दौरान नियम का उल्लंघन करने वाले दो दुकान पर कार्यवाही की गई|  जिसमें दोनों दुकान का चालान काटा गया | साथ ही चेतावनी दी गई |


मिली जानकारी के अनुसार अकलतरा में कार्यवाही की गई जिसमें कस्तूरी ट्रेडर्स के संचालक द्वारा समय समाप्त होने पर अधिक समय तक दुकान खुली रखा गया था जिसके बाद कार्यवाही करने गए तहसीलदार आकाश गुप्ता एवं पुलिस एसडीओपी दिनेश्वरी नंद द्वारा जब जांच की गई तो 2 बोरी मादक पदार्थ जब्त किया गया है जिसके बाद संचालक पर पांच हजार रुपये का चालान वसूला गया है वही राजेन्द्र कुमार सिंह मैदान में जनरल दुकान खोलने वाले ए. टू. जेड. दुकान के संचालक से दो सौ रुपये का चालान काटा गया है।।

See also  शराब पीने बैठे 2 दोस्तों में हुआ विवाद, लोहे की रॉड से सिर पर किया जोरदार हमला, हुई मौत