बलौदाबाज़ार में चॉकलेट के बहाने बच्चियों से छेड़छाड़, आरोपी गिरफ्तार

Johar36garh (Web Desk)| बलौदाबाजार जिले में नाबालिग बच्चियों से अश्लील हरकत करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 354 एवं पास्को एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए रिपोर्ट दर्ज कर लिया है।

जानकारी  के मुताबिक संतोष कुमार सोनी ने 23 जुलाई को भाटापारा निवासी गुलाम खान के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराया था। शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया कि 15 दिन पहले चॉकलेट का बहाना कर बच्चियों को पहले अपने सायकल दुकान बुलाया। चॉकलेट देने की बात कहकर बच्चियों से छेड़छाड़ करने लगा। जिसकी शिकायत संतोष सोनी ने पुलिस से की। मामले की गंभीरता को देखते हुए जल्द कार्रवाई करते हुए पुलिस ने (30) वर्षीय गुलाम खान को हिरासत में लिया।

हिरासत में लेकर आरोपी से पूछताछ की गई। पूछताछ में आरोपी ने बच्चियों के साथ  छेड़खानी को स्वीकार किया। बहरहाल पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेशकर जेल भेज दिया है।

See also  Pamgarh : टैंकर ने बाइक सवार को रौंदा, चकनाचूर हुआ सिर, ग्रामीणों ने किया चक्काजाम