अरपा नदी में मिली स्कूटी, जाँच में जुटी पुलिस 

Johar36garh (Web Desk)|बिलासपुर जिला में अरपा नदी के तोरवा पुल के नीचे एक सफेद रंग की स्कूटी मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई,जिसके बाद लोगों से इसकी जानकारी पुलिस को दे दी है। बताया जा रहा है कि स्कूटी बहते हुए तोरवा पुल तक पहुचीं है। पर ये अभी स्पष्ट नही हो पाया है कि स्कूटी किसकी है और कहा से बह के आई है। बहरहाल पुलिस मौके पर पहुंच जांच में जुट गई है। पर सोचने वाली बात ये है कि आखिर ये स्कूटी नदी मे पहुँची कैसे,इस पूरे मामले का सच पुलिस तफ्तीश के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा।

See also  जांजगीर में दर्दनाक सड़क हादसा, बोलेरो-वैगनआर में जबरदस्त भिड़ंत, पिता-पुत्र की मौके पर ही मौत, पत्नी व भांजा गंभीर