Johar36garh (Web Desk)| अयोध्या में राममंदिर निर्माण भूमि शिलान्यास के अवसर पर ग्राम पकरिया झूलन में भगवान राम की आरती एवं 1990-92 के दौर के कर सेवको का सम्मान कार्यक्रम रखा गया था सर्वप्रथम उपस्थित लोगों ने भगवान राम की स्तुति कर भगवान राम के तैल चित्र पर माल्यार्पण एवं श्रीफल तोड़ दीप प्रज्जवलित कर भगवान राम चंद्र की आरती की तत्पश्चात ग्राम पकरिया के कार सेवक कृष्णकुमार सिंग सार्वा , गुहादास महंत विमल सार्वा का साल एवं श्रीफल भेंटकर सम्मान किया।
इस अवसर पर ग्राम पकरिया झूलन के पूर्व सरपंच एवं युवा भाजपा नेता ने कहा कि ये हम सब ग्राम वासियो के लिए गौरव का पल है आज अयोध्या में जहां राम जन्म भूमि स्थल पर मंदिर निर्माण की शिलान्यास हो रही है उसके लिए हमारे गांव से तीन बेटों ने 1990- 1992 के दौर में अपनों प्राणों की परवाह किया बिना कार सेवा में शामिल हुए उस समय अकलतरा और बलौदा से कुल 41 कार सेवक 1990 के दौर में शामिल हुए थे|
सन 1990 के कार सेवक कृष्णकुमार सिंगसार्वा ने उस समय को स्मरण करते हुए बताया ग्राम पकरिया से हम लोग भगवान राम की सेवा के निकल पड़े प्रयागराज से हमे और लाखों कार सेवको को पैदल अयोध्या जाना था सारे साधन तत्कालीन सरकार द्वारा बंद करवा दिया गया था हम और दुर्गा वाहिनी की माताएं एक चल रहे थे गंगा जी मे बने पुल में पहुचे थे तो पता चला आगे सड़क को खाई बना दिया गया है ताकि कार सेवक अयोध्या नही पहुंच सके सभी कर सेवक खाई और पल में थे तभी आगे और पीछे से उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा गोलियां चलाई गई सैकड़ो कार सेवक भगवान राम सेवा में अपने प्राणों की आहुति दे दी|
हमारे साथ एक दुर्गा वाहिनी की कार सेविका थी जिन्हें पैर में गोली लगा जिसे अपने पीठ में लेकर 1 किलोमीटर चला फिर 4 दिनों तक हमे बस में ही रखा गया 18 दिन तक हम जेल में रहे उस समय कई दिनों तक हम भूखे प्यासे रहे आज हमारा और उन लाखों कार सेवको का सपना पूरा हुआ प्रधान मंत्री का सादर आभार जिन्होंने आज भगवान राम चन्द्र जी के मंदिर की आधारशिला रखी कार सेवक गुहादास महंत और विमल सार्वा ने भी अपनी उस समय की स्मृतियों को बताया । इस अवसर पर सुखसागर काश्यप रामफल कश्यप बिहारी कश्यप ईश्वरी वर्मा ओम प्रकाश श्रीवास संदीप चिंटू सूरज और गणमान्य लोग थे कार्यक्रम का संचालन आयुष सिंगसार्वा ने किया
