बिलासपुर के बैंक में लगी भीषण आग,  कैश और ज़रूरी कागजात भी जलकर राख

Johar36garh (Web Desk)|बिलासपुर जिले के कोटा ब्लॉक में स्थित सेंट्रल बैंक में देर रात करीब 12:30 बजे आग लग गई वही आग लगने की जानकारी लगते ही पुलिस कंट्रोल रूम से दमकल विभाग को आग लगने की जानकरी दी गई, जिसके बाद बिलासपुर से दो दमकल को तत्काल कोटा के रवाना किया गया। पर दमकल के पहुंचते तक बैंक पूरी तरह जलकर खाक हो गया।

जानकरी के मूताबिक बैंक में रखे कम्प्यूटर में शॉर्टसर्किट होने की वजह से आग लगी थी,जिसके चलते बैंक में रखे कैश और ज़रूरी कागजात भी जलकर राख हो गए है। केवल तिजोरी में रखे कैश ही सुरक्षित बच पाए। बताया जा रहा है कि कोटा ब्लॉक में केवल एक ही दमकल है जो ख़राब पड़ी है। जिसके चलते बिलासपुर से दमकल बुलवाई गई थी, पर दमकल के कोटा पहुंचने तक भीषण आग ने सब कुछ खाक कर दिया। अगर कोटा ब्लॉक में खराब पड़ी दमकल सही हालत में रहती तो शायद आग पर काबू पाया जा सकता था। पर विभाग के ज़िम्मेज़दार अधिकारियों की लापरवाही के चलते खराब पड़ी दमकल अभी तक ठीक नही हो पाई है।

See also  कम उम्र में बड़ा मुकाम हासिल करने वाले आर्यन सुंदरानी का प्रेरक संबोधन