अमित ने अपने बेटे का नाम अजीत एश्वर्य जोगी, जाने क्यों 

Johar36garh (Web Desk)|जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के प्रदेश अध्यक्ष और राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी के पुत्र अमित ने अपने बेटे का नाम अजीत एश्वर्य जोगी रखा है। अमित ने ट्वीट करके इसकी जानकारी दी है। छह अगस्त के ट्वीट में उन्होंने लिखा है कि मेरे हर जन्मदिन पर पापा मुझे कविता भेंट करते थे। इस वर्ष पापा ने अपने हाथों से लिखी कविता की जगह मुझे स्वयं के जीवित अवतार के रूप में बेटा दिया है। यह मेरे लिए उनकी सबसे अनमोल भेंट है। अजीत ऐश्वर्य जोगी को हमारे जीवन में भेजने के लिए धन्यवाद पापा।

चार अगस्त को बेटे के जन्म के बाद से न केवल अमित बल्कि पार्टी के कार्यकर्ता भी इसे अजीत जोगी की वापसी बता रहे हैं। बधो का यह नामकरण राजनीति के गलियरों में चर्चा का विषय बन गया है। इसके राजनीतिक मायने तलाशे जा रहे हैं। अमित जोगी की नजर अपने पिता की राजनीतिक विरासत पर है। उनके 29 मई को निधन की वजह से खाली हुई मरवाही सीट से अमित उपचुनाव लड़ने की तैयारी में हैं।

See also  छत्तीसगढ़ के अग्निशमन विभाग में बंपर भर्ती, स्टेशन मास्टर, फायरमैन सहित अन्य कुल 295 पद, अंतिम तिथि 31 जुलाई

अजीत जोगी के निधन के बाद से ही अमित अपना नाम अमित अजीत जोगी लिख रहे हैं। वैसे उनका आधिकारिक नाम अमित एश्वर्य जोगी है। चार अगस्त के ट्वीट में अमित ने लिखा- आज ऋचा और हमे माता-पिता बनने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। बिना पापा के आज यह खुशी अधूरी है। … लगता है मानो, पापा फिर से एक नया जीवन, नई उमंग के साथ, छतीसगढ़ महतारी की इस पावनमिट्टी में हमारे बधो के रूप में जन्म लेकर आए हैं। बिल्कुल वही आंखें, वही मुस्कान और वही उत्साह।(naidunia)