पचपेड़ी में कार और बाइक में भिड़ंत, 2 घायल 

Johar36garh (Web Desk)|बिलासपुर जिला के मस्तूरी पचपेड़ी बिनौरी के पास आज सुबह कार और बाइक में आमने सामने भिड़ंत हो गई |  जिससे बाइक सवार 2 लोग घायल हो गए | घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मस्तूरी भेजा गया है | मौके पर पहुंची पुलिस ने जाँच शुरू कर दी है | 

मिली जानकारी के अनुसार पलारी निवासी दशरत पटेल और मन्नू पटेल बाइक से बिलासपुर जा रहे थे |  वे बिलासपुर के किसी हॉस्पिटल में भर्ती रिश्तेदार के लिए भोजन पहुंचाने जा रहे थे |  वे बिनौरी के पास पहुंचे थे की सामने की ओर से आ रही कार से आमने-सामने भिड़ंत हो गई| जिसमे बाइक में सवार दोनों घायल हो गए | सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को हॉस्पिटल भिजवाया है | और जांच शुरू कर दी है | 

See also  उपमुख्यमंत्री शर्मा का साफ संदेश: आत्मसमर्पित नक्सलियों का स्वागत, एंटी नक्सल ऑपरेशन जारी