VIDEO:अकलतरा में याद किए गए मिनीमाता, सभी राजनीतिक दल के कार्यकर्ताओं ने दी श्रद्धांजलि 

Johar36garh (Web Desk)|छत्तीसगढ़ की प्रथम महिला सांसद मिनीमाता की पुण्यतिथि पर आज मिनीमाता चौक अकलतरा में डॉ आंबेडकर विचार युवा संगठन अकलतरा द्वारा श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन लिया गया|  कार्यक्रम में सभी राजनीतिक दल के कार्यकर्ताओं ने शिरकत की |

संगठन के अध्यक्ष विकास भारद्वाज ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा की अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित जांजगीर लोकसभा छेत्र से चुनाव लड़कर  लोकसभा पहुँची। वही छत्तीसगढ़ के प्रथम महिला सांसद बनी। मिनीमाता ने परिवार के साथ समाज की भूमिका को बखूबी निभाया। मानव समाज के लिए जीवन समर्पित करते हुए जात पात में बंधे समाज को उबारने के लिए संसद में अस्पृश्यता अधिनियम को पास कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इसके अलावा मज़दूरों को एकजुट करने के दिशा में अहम भूमिका निभाते हुए छत्तीसगढ़ मजदूर संघ का गठन कर उनके अधिकारों के सुरक्षा के साथ उन्नति का काम किया है।

कार्यक्रम में संगठन संरक्षक वेंकट रमन पाटले ,  लछि नोरगे , रेशम बाजपेयी , सुरेश मिर्चन्य , भैरव रात्रे , राजकिशोर धिरहि,  संतोष बंजारे, परमेस्वर पाटले , प्रेमचंद  पाटले, मनोज राय, दिलीप खांडे,  छोटू सोनवानी,  दीपक सिन्हा, दिलेराम बंजारे, कुंवर ओगरे, सुशांत बंजारे, सूर्यकांत रात्रे, साथ ही संगठन के लोग उपस्थित थे।

See also  आज मैं जिस मुकाम पर पहुँचा हूँ उसमें मेरे गुरुजनों का योगदान- मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल

पुण्यतिथि कार्यक्रम में सभी राजनीतिक दल के कार्यकर्ताओं ने शिरकत की और श्रद्धांजलि अर्पित की | इस मौके पर विधायक सौरभ सिंह, पूर्व विधायक चुन्नीलाल साहू, मंजू सिंह AICC सदस्य , शेषराज हरबंश कांग्रेस नेत्री,  स्वाति शर्मा ,खुलन सोनवानी , इमरान खान, दिवाकर राणा,  महेश्वर टंडन , संदीप थवाईत, अंकित सिंह सिसोदिया, अरुण साहू, प्रशांत शर्मा, रविन्द्र साहू ,अमित कुमार यादव, श्याम खरे राज कुमार सिंह, समीर शुक्ला, कुलदीप पाटले, रोशन सिंह एवं बड़ी संख्या में नगरवासी उपस्थित थे।