जैजैपुर में मिनीमाता को दी गई श्रद्धांजलि 

Johar36garh (Web Desk)|छत्तीसगढ़ की प्रथम महिला संसद ममतामयी मिनीमाता की पुण्यतिथि पर ब्लॉक जैजैपुर के रेस्ट हाउस में श्रद्धांजलि कार्यक्रम मनाया गया| कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित जिला कांग्रेस कमेटी जांजगीर चांपा जिला अध्यक्ष डॉक्टर चौलेश्वर चंद्राकर जी ने उनकी जीवनी के बारे में जानकारी देकर कहा कि मिनीमाता  ममता भरी मां थी उनका जन्म सन 1913 में असम जिले में हुआ थे  वे बाल्यावस्था में ही उन्हें  मीनाक्षी नाम से  उनके परिजन पुकारते थे, वे छत्तीसगढ़ के सन् 1952 में प्रथम महिला सांसद बनी तथा संत शिरोमणि बाबा गुरु घासीदास जी की बहू थी, और नारी सशक्तिकरण व शिक्षा मे आगे बढ़ाने का काम भी थी वे बहुत सारे गरीब व असहाय बालिकाओं को अपने साथ रखती थी और आज उनसे शिक्षा पाकर डॉक्टर, जज व प्रोफेसर बन सेवा दे रहे है | मिनीमाता ने सामाजिक छुआछूत व बाल विवाह और दहेज प्रथा  तथा तमाम कुर्तियों को समाज से दूर करने का भरशक प्रयास भी कि|  इस मौके पर कांग्रेस के जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि राजेश लहरे, नारायण मनहर, संतोष लहरे,  रमेश चंद्रा, नरेंद्र चंद्रा, विनोद खुटे, अभिषेक स्वर्णकार, दुर्गेश चंद्रा, दिलहरन चंद्रा, राम कुमार शास्त्री, सुशीला बाई चंद्रा, नरेश कुमार राठौर, ललित चंद्रा, गोपाल राम चौहान, नीरा सिदार, कमलेश चंद्रा, राम कुमार यादव, शिव चंद्रा एवं जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष प्रतिनिधि रत्थू राम चंद्रा आदि उपस्थित थे |

See also  सड़को पर मवेशी खुला छोड़ने पर मालिक जिम्मेदार, होगी सज़ा लगेगा जुर्माना