CG : तेज रफ्तार कार बकरी को चपेट में लेने के बाद जा घुसी तालाब में, कार सवार तीनों युवक किसी तरह वाहन से बाहर निकलने, विडियो आया सामने

दुर्ग शहर के चिखली इंदिरा नगर इलाके में रविवार को उस वक्त हड़कंप मच गया, जब तेज रफ्तार कार एक बकरी को चपेट में लेने के बाद अनियंत्रित होकर तालाब में जा घुसी। हादसे के दौरान सड़क किनारे मौजूद एक बच्चा भी कार की चपेट में आने से बाल-बाल बच गया।

 

CG : तालाब में जा घुसी तेज रफ्तार स्कॉर्पियो, 3 युवकों की मौत, 3 घायल, शराब पार्टी कर लौट रहे थे सभी

 

मिली जानकारी के मुताबिक कार में तीन युवक सवार थे। बताया जा रहा है कि कार अनियंत्रित होकर पहले बकरी से टकराई और इसके बाद सीधे तालाब की ओर चली गई। कार के तालाब में पहुंचते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हादसे के दौरान आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल घटनास्थल की ओर दौड़ लगाई। कार सवार तीनों युवक किसी तरह वाहन से बाहर निकलने में सफल रहे।

 

छत्तीसगढ़-कोरबा में चार साल की बच्ची के गुप्तांग में घुसी जोंक, डॉक्टरों ने सूझबूझ से निकाली बाहर

 

See also  छत्‍तीसगढ़ के संतुलित और आर्थिक विकास का रोडमैप तैयार

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने कार सवार तीनों युवकों को पकड़ लिया है और उनसे पूछताछ की जा रही है। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक युवकों के नशे में होने की बात सामने आई है। हालांकि इसकी पुष्टि पुलिस की जांच और मेडिकल परीक्षण के बाद ही स्पष्ट होगी।

 

3 महिलाओं समते एक 5 वर्षीय बच्चे की मौत, धरमजयगढ़ के पास पिकअप तालाब में घुसी

 

बच्चे ने दौड़कर बचाई जान
हादसे का सबसे डरावना पहलू यह रहा कि कार तालाब में जाने से पहले एक बच्चे के बेहद करीब से गुजरी। बच्चा समय रहते पीछे हट गया, जिससे उसकी जान बच गई। यदि वह समय पर नहीं हटता तो बड़ा हादसा हो सकता था।

 

घटना जेवरा चौकी थाना क्षेत्र की बताई जा रही है। पुलिस ने कार सवार तीनों युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। हादसे के कारणों और कार कौन चला रहा था, इसकी भी जांच की जा रही है।

See also  छत्तीसगढ़िया ओलम्पिक का शुभारंभ आज, 14 प्रकार के पारंपरिक खेलों को शामिल