पचपेड़ी में 60 लीटर कच्ची शराब के साथ युवक गिरफ्तार

Johar36garh (Web Desk)|बिलासपुर जिले के मस्तूरी क्षेत्र के ग्रामीण अंचलों में अवैध रूप से कच्ची शराब बेचने का कारोबार बहुत अधिक फल फूल रहा है जिसके खिलाफ पुलिस प्रशासन द्वारा लगातार कार्रवाई भी की जा रही है इसी कड़ी में बुधवार को पचपेड़ी पुलिस को सूचना मिली थी बसंतपुर में एक व्यक्ति बड़ी मात्रा में शराब लेकर संदिग्ध अवस्था में खड़ा है जिस पर पचपेड़ी थाना प्रभारी सुनील तिर्की द्वारा निर्देशित करते हुए संदिग्ध व्यक्ति की घेराबंदी की गई, जहां मौके पर कुकुर्दीकला निवासी विजय पैकरा पिता भारत लाल पैकरा उम्र 22 वर्ष एक बोरी में अवैध रूप से कच्ची शराब पन्नी में भरकर रखा हुआ था युवक ने बताया कि वह उसे बेचने के लिए वहां लेकर पहुंचा था पुलिस ने कच्ची शराब को जप्त कर लिया जो 4 पॉलिथीन बैग में 15 -15 लीटर पैक था, मौके से पुलिस ने कुल 60 लीटर अवैध कच्ची शराब को बरामद किया है वहीं मामले में अवैध शराब रखने, परिवहन करने का अपराध पाए जाने पर उसे गिरफ्तार कर उसके खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत धारा 34(२) 59 (क)  अपराध घटित करने पाया जाने विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया |

See also  एयरपोर्ट पर Reel और Video Shooting पर रोक, DGCA की नई गाइडलाइन लागू