रायपुर के बस स्टॉपेज के अंदर एक अधेड़ का लटकता मिला शव

Johar36garh (Web Desk)| राजधानी के तेलीबांधा थाना क्षेत्र अंतर्गत जोरा ओवरब्रिज के आगे बस स्टॉपेज के अंदर एक अधेड़ व्यक्ति का शव लटकता मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने बताया कि प्रथम दृष्टि यह आत्महत्या का मामला लग रहा है। फिलहाल पुलिस जांच में जुटी है। मृत व्यक्ति की उम्र लगभग 50 से 53 वर्ष बताई जा रही है। मृत व्यक्ति का नाम मुकीम अहमद बताया जा रहा है।

See also  छत्तीसगढ़ में बदला मौसम, बारिश होने की संभावना