Breaking : छत्तीसगढ़ में कोरोना का कहर : देर रात तक मिले 1287 संक्रमित

Johar36garh (Web Desk)| छत्तीसगढ़ में मंगलवार को कोरोना के सबसे भयानक आंकड़े सामने आये हैं। जिसने सबको चुका दिया है | देर रात आए आकड़ो के अनुसार एक ही दिन सर्वाधिक 1287 से ज्यादा मरीज मिले हैं, जबकी 15 मरीजों ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया | ये अब तक छत्तीसगढ़ में मरीज व कोरोना से हुई मौत दोनों के रिकार्ड आंकड़े हैं। इससे पहले आज तक कभी इतनी संख्या में ना तो कोरोना मरीज मिले थे और ना ही कोरोना से इतनी मौत हुई थी। कोरोना मरीजों की बात करें तो प्रदेश में अब मरीजों का कुल आंकड़ा 23341 पहुंच गया है। वहीं 308 मरीजों को आज डिस्चराज् किया गया है। प्रदेश में अस्पताल में भर्ती मरीजों की संख्या अब 9388 हो गयी है। वहीं कुल मौत का आंकड़ा अब 221 पहुंच गया है।

देर रात मिले नए 142 कोरोना से पीड़ित पॉजिटिव मरीजों में से रायपुर से 91, महासमुंद से 21, बलौदाबाजार से 13, धमतरी व कोरबा से 6-6, रायगढ़ से 3, गरियाबंद से 2 मरीज शामिल है. सभी मरीजों को अस्पताल में भर्ती करने की प्रक्रिया जारी है.

See also  Breaking : जांजगीर तहसील के 3 कर्मचारी निकले पॉजिटिव

इससे पहले मिले नए 1145 कोरोना पॉजिटिव मरीजों में से रायपुर से 364, रायगढ़ से 117, बिलासपुर से 104, राजनांदगावं से 85, दुर्ग से 72, दंतेवाड़ा से 70, बस्तर से 48, सरगुजा से 40, कांकेर से 38, सुकमा से 28, बीजापुर से 25, सूरजपुर से 24, बलौदाबाजार से 23, धमतरी से 20, महासमुंद से 17, नारायणपुर से 16, कोण्डागांव से 13, कबीरधाम से 11, गरियाबंद, जांजगीर-चांपा व अन्य राज्य से 5-5, बालोद व कोरबा से 4-4, जशपुर से 2, बेमेतरा, मुंगेली, गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही, कोरिया व बलरामपुर से 1-1 मरीज शामिल है.

राज्य में अब तक 23 हजार 341 लोग कोरोना से संक्रमित हो चुके है. जिसमें से 13 हजार 732 मरीज स्वस्थ्य होने के बाद डिस्चार्ज किए गए है. जबकि 9 हजार 388 मरीज सक्रिय हैं. वहीं प्रदेश में अब तक 221लोगों की कोरोना से मौत हुई है.