योगी सरकार के विरुद्ध कार्यवाही के लिए कांग्रेसियों ने राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

Johar36garh (Web Desk)|छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी अनुसूचित जाति विभाग के मंत्री शिव कुमार डहरिया  छग प्रदेश कांग्रेस कमेटी अजा विभाग के अध्यक्ष  धनेश पाटिला  के आदेशानुसार  उत्तरप्रदेश मे अनुसूचित जाति वर्ग पर हो रहे अत्याचार के विरोध मे मा राष्ट्रपति महोदय के नाम उत्तरप्रदेश सरकार के विरुद्ध कलेक्टर जांजगीर चांपा को  ज्ञापन सौंपा गया

ज्ञात हो कि उ प्र के जिला आजमगढ़ के  बांसगांव के सरपंच श्री पप्पू राम (अनु जाति )उर्फ सत्य मेव जयते की हत्या कर दी गयी है मृतक के शोकाकुल परिवार को सांत्वना देने  बांसगांव 20 अगस्त 2020 को नितीन राऊत  अध्यक्ष अ भा कांग्रेस कमेटी अ. जा. वि. व उर्जा मंत्री महाराष्ट्र शासन जाते हैं लेकिन उ प्र के पुलिस आजमगढ़ जिला के सीमा मे  रोककर नजरबंद कर दिया गया ।  इससे स्पष्ट है कि  योगी आदित्यनाथ मुख्यमंत्री उ प्र के शासनकाल मे अनु जाति की संपत्ति व जीवन सुरक्षित नही है अनु जाति पर हो रहे अत्याचार पर सरकार चिंतित नही है जिसकी हम कड़ी निंदा करते है। राष्ट्रपति महोदय से अनुरोध करते हैं कि   योगी आदित्यनाथ मुख्यमंत्री उ प्र सरकार को बर्खास्त करे व पूरे उ प्र मे अनु जाति सुरक्षा प्रदान करने की मांग की हैं।
इस मौके पर  श्रीमती शेषराज हरवंश अध्यक्ष प्रदेश कांग्रेस कमेटी (महिला अजा विभाग), रमेश पैगवार प्रदेश उपाध्यक्ष अजा विभाग, भगवान दास गढ़ेवाल अध्यक्ष नगर पंचायत जांजगीर,  गजानंद जांगडे अध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी जांजगीर अजा विभाग, सरोज सारथी प्रदेश समन्वयक अजा विभाग, कल्याण बर्मन (जिला सचिव), घासीराम चौहान अध्यक्ष ब्लाक कांग्रेस कमेटी पामगढ़ अजा विभाग, प्रेमशंकर लहरे उपाध्यक्ष ब्लाक कांग्रेस कमेटी पामगढ़, अनिल बघेल उपाध्यक्ष ब्लाक कांग्रेस कमेटी पामगढ़ अजा विभाग, दुर्गा प्रसाद कुर्रे जिला महामन्त्री अजा विभाग, अजय वर्मा समन्वय सोसल मिडिया पामगढ़, नीरज खुटे अध्यक्ष  सरपंच संग पामगढ़, अनिल खुटे प्रवीण प्रताप डहरिया, संतनु सांडे सरपंच वीरगहनी उपस्थित रहे।

See also  मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि तिरंगा यात्रा केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि राष्ट्रभक्ति का एक महान अनुष्ठान है