VIDEO : KSK : नौकरी पर नहीं बनी सहमति, मजदूरों का गेट के बाहर आंदोलन शुरू

Johar36garh (Web Desk)|जांजगीर जिला के बहुचर्चित केएसके पावर प्लांट नौकरी मामले में एक बार फिर सहमति नहीं बनी, जिसके बाद आज सुबह फिर मजदूर आक्रमक हो गए हुए मेन गेट के सामने खड़े होकर आंदोलन शुरू कर दिया है | मजदुर प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी है | सूचना पर पुलिस विभाग ने भारी बल गेट के बाहर तैनात कर दिया है |

बुधवार को अकलतरा तहसील में प्रशासन के साथ प्रबंधन की चर्चा विफल रही| फ़िलहाल खबर लिखे जाने तक मेन गेट के सामने बड़ी संख्या में मजदूर इकठे होना शुरू हो गया है | मजदुर प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी है |

कुछ दिनों पूर्व नौकरी से निकाले गए एक मजदुर रामनाथ केंवट ने श्रम कार्यालय में ज़हर का सेवन कर लिया था | जिससे प्रशासन में हड़कंप मच गया था | वह हॉस्पिटल से घर पहुंच गया है और वह भी मेन गेट पर कुर्सी के सहारे धरने पर बैठ गया है |

See also  एमपी में कांग्रेस में एक बार फिर से बढ़ रही है बगावत, अमिताभ अग्निहोत्री ने पत्र लिखकर जीतू पटवारी को हटाने की मांग की

आगे की खबर जानने के लिए बने रहे जोहर36गढ़ न्यूज़ पर