VIDEO : 24 घंटो की बारिश ने पामगढ़ में मचाई तबाही, घरों में घुसा पानी, रतजगा में गुजारी रात

Johar36garh (Web Desk)|जांजगीर जिला में 24 घंटे हुई मूसलाधार बारिश ने पामगढ़ में तबाही मचा दी है| गली मोहल्लों में डेढ़-दो फ़ीट तक पानी भरा हुआ है, गली का पानी घरों में घुस गया, जिसकी वजह से लोगों को रातभर घर के सामानों को बचाने में कटी|  पामगढ़ में सबसे बुरा हाल सरपंच मोहल्ले का है | पामगढ़ सरपंच का घर पूरा पानी से भरा हुआ है |

पामगढ़ के सरपंच तेरस राम यादव और पामगढ़ के स्थानीय जनपद सदस्य रमेश खरे ने पानी की उचित निकासी नहीं होने के लिए PWD के अधिकारियों को जिम्मेदार ठहराया है| उन्होंने बताया की सड़क को ऊचा किया गया, और पानी निकासी  बनाया गया नाली अधूरी है, और जाम पड़ी हुई है, जिसकी वजह से पानी की निकासी सही तरीके के नहीं हो पा रही है और पानी खेतों से गलियों में घुस रहा है| साथ ही सड़क किनारे बनाए जा रहे घरों में भी पानी निकासी की ब्यवस्था को अनदेखी की जा रही है जिसकी वजह से यह भराव की स्थिति निर्मित हुई है|
आपको बता दें की पामगढ़ क्षेत्र में पिछले 24 घंटो लगातार बारिश हो रही है, जिससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है | पामगढ़ सरपंच का घर भी इससे अछूता नहीं है पूरा घर पानी से लबालब भरा हुआ है | रात भर वे सामान को बचाने में ही गुजार दी| खेतों का पानी PWD की लापरवाही के कारण नाली में कम गलियों में ज्यादा बह रहा है |  ऐसे ही जनपद सदस्य के परिवार का घर में पूरी तरह पानी घुसा हुआ है, सभी कमरे लबालब पानी से भरे हुए है | पानी निकासी का पूरा सिस्टम फेल हो चुका है |  निकासी नहीं होने की वजह से लोगों में खासी नाराज़गी देखी गयी |रातभर जागने के बाद सुबह मशीन से पानी निकालने की ब्यवस्था बनाई गयी | लेकिन जाम नालियों होने की वजह से पानी निकासी की रफ़्तार कम है |

See also  छत्तीसगढ़ में दर्दनाक सड़क हादसा, 2 की मौके पर ही मौत