VIDEO : अकलतरा के पकरिया(झू) में बारिश का कहर, धराशाही हुए दर्जनभर घर, स्कूल तालाब में हुआ तब्दील

Johar36garh (Web Desk)|जांजगीर जिला अकलतरा के ग्राम पंचायत पकरिया (झू) में शुक्रवार को हुई बारिश कहर बनकर टूटी, बारिश से लगभग दर्जनभर घर तास के पत्तों की तरह धराशाही हो गए| स्कूल में भी चारों तरफ 2 फ़ीट से ऊपर पानीभर गया| तहसीलदार और पटवारी ने मौके का मुआवना किया |

ग्राम पंचायत पकरिया झुलन में मूसलाधार बारिश से पामगढ़ – अकलतरा मार्ग में  ग्राम पंचायत  पकरिया  मेन रोड पर स्थित शा. हाई स्कूल, मिडिल स्कूल, प्राथमिक स्कूल, के अंदर बारिश का पानी भवन के साथ साथ कार्यालय में  घुस गया जिससे आलमारी ,टेबल,  जमीन पर रखे रजिस्टर बुक समेत  पूरी से भींग गया ।

सड़क किनारे बसे दर्जन भर घर में पानी भर गया जिससे घर  बुरी तरह से  टूट कर ध्वस्त हो गया ।  साथ ही घर पर रखे धान चावल घरेलु  समान सहित सब बारिश में जलमग्न हो गया ।  जिसके वजह से उन सभी पीड़ित परिवार के लिए खाने पीने के लाले पड़ गए। गांव के बस्ती अंदर में भी कई घरों को नुकसान हुआ है।
पीड़ित परिवार  रात में किसी तरह से अपने परिवार को लेकर कोई  मंदिर में ठहरे तो  कोई आंगनवाड़ी तो कई परिवारों को  दूसरे  घरों का सहारा लेना पड़ा कईयों को रतजगा करना पड़ा।

बारिश के हालात को देखते हुए ग्राम पंचायत के द्वारा तहसीलदार अकलतरा को सूचना दिया गया ।
जहा तहसीलदार आकाश गुप्ता पटवारी अभिषेक उपाध्याय के  साथ   ग्राम पंचायत पकरिया   पहुँचकर बारिश से नुकसान हुए घर का मौका मुआयना किया और पीड़ित परिवारों से मिलकर हर संभव मदद  करने की बात कही साथ ही  पटवारी को निर्देश किया गया कि  सभी पीड़ितो के  घर जाकर जांच  रिपोर्ट तैयार कर भेजे।

शनिवार की सुबह विद्या ज्योति मानस स्कूल परिसर में भरा पानी को  श्रमदान कर खाली किया
बता दे कि गुरुवार की रात हुई तेज बारिश में स्कूल परिसर पूरी तरह से लबालब ह्यो गया था ।
जिसके वजह से दर्जन भर परिवारों का घर के बाहर निकलना मुश्किल हो गया था, आज सुबह इस  समस्या से निपटने के  लिए मोह्हले वाशियो ने एकजुट होकर श्रमदान कर नाले में फंसे कचरा को साफ कर  भरा पानी को खाली किया गया ।

See also  9 दिन के भीतर एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत, 3 लोगों की कोरोना से जंग जारी