JEE, IIT, NEET के परीक्षार्थियों के लिए निःशुल्क वाहन की व्यवस्था

Johar36garh (Web Desk)|छत्तीसगढ सरकार की पहल पर  राष्ट्रीय स्तर की प्रवेश परीक्षाओं आईआईटी, जेईई, नीट आदि परीक्षाओं के लिए जिले के परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र तक पहुंचाने और वापस लाने के लिए  निःशुल्क वाहन की व्यवस्था की जा रही है। कलेक्टर यशवंत कुमार ने परीक्षार्थियों के परिवहन की व्यवस्था के लिए जिला पंचायत सीईओ तीर्थराज अग्रवाल को जिला स्तर पर नोडल अधिकारी की जिम्मेदारी दी है।  निःशुल्क व्यवस्था का लाभ लेने के लिए परीक्षार्थी अपना नाम, रोल नंबर, परीक्षा तिथि, परीक्षा केंद्र का नाम और मोबाइल नंबर के साथ संयुक्त कलेक्टर सचिन भूतड़ा  के व्हाट्सएप नंबर 88783-86050,  लेखा अधिकारी विजय पांडे के मोबाइल नंबर  70494-03030 और जिला पंचायत सीईओ अग्रवाल के व्हाट्सएप नंबर  94062-18555 पर  उक्त जानकारी भेज का भेज कर अपना पंजीयन करवा सकतें है।  

     उल्लेखनीय है कि बस आदि के संचालन नहीं होने के कारण जिला प्रशासन द्वारा निःशुल्क व्यवस्था की जा रही है। जाने और वापस आने दोनों के लिए परिवहन की व्यवस्था होगी। परीक्षार्थियों को एडमिट कार्ड साथ में लाना अनिवार्य होगा। अभ्यर्थियों के साथ एक अभिभावक को भी यात्रा की अनुमति होगी। यह यात्रा पूरी तरह निःशुल्क होगी। 
आई.आई.टी, जेईई की परीक्षा 01 सितम्बर 2020 से 06 सितम्बर तक आयोजित होने जा रही है। इसी प्रकार 13 सितम्बर को नीट की परीक्षा होगी। 
https://twitter.com/bhupeshbaghel/status/1300045194012762114?s=20
See also  छत्तीसगढ़ में ठंड से बनी रहेगी राहत, लगातार तीसरे दिन सबसे अधिक तापमान दर्ज