VIDEO : नरियरा में सप्ताह भर से लावारिश पड़ी पिकअप, रायगढ़ जिला पासिंग है

Johar36garh (Web Desk)|जांजगीर जिला के मुलमुला थाना के नरियरा में पिछले सप्ताहभर  से एक पिकअप लावारिस हालत में पड़ी हुई है | पिकअप रायगढ़ जिला पासिंग है | पिकअप का क्रमांक CG 13 D 8301 है पीछले कुछ दिनों से बारिश और बाढ़ के कारण इस पर कोई ध्यान नहीं दे रहा था | रास्ता खुलने के बाद भी गाड़ी के यही खड़ी रहने पर ग्रामीणों को कुछ संदेह हुआ |

मिली जानकारी के अनुसार मुलमुला थानांतर्गत ग्राम पंचायत नरियरा भगत कुआं के पीछे माइनर नहर के ऊपर एक सप्ताह से लावारिश अवस्था मे एक पीकप पड़ा हुआ है। पिकप का दोनो ओर से दरवाजा बंद है और पीकप के पीछे ट्राली पर एक कथरी बिस्तर रखा हुआ है। स्थानीय लोगो ने बताया कि गाड़ी का बैटरी तोड़ कर किसी के ले जाने की आशंका है | मामले की सूचना मुलमुला पुलिस को दे दी गई है।

See also  भैंसो पंचायत के 236 परिवार के 1086 लोग फसे अन्य राज्यों में, परेशान लोगों ने सरपंच को दी सूचना