झाड़ियों के बीच छोड़ भागी नवजात को, छत्तीसगढ़ के इस जिले की घटना

Johar36garh (Web Desk)|सरगुजा सीतापुर थाना क्षेत्र के जिले के मैनपाट क्षेत्र के ग्राम उडमकेला में आज सुबह झाड़ियों के बीच में एक नवजात बच्ची मिली है। बताया जा रहा है कि नवजात के शरीर पर चीटियां चल रही थी। बच्ची का पूरा शरीर बालू से सना हुआ था।

जैसे ही इस बात की जानकारी गांव के लोगों को मिली। भारी संख्या में ग्रामीण स्थल पर पहुंचे। जिसकी सूचना तत्काल ग्रामीणों ने चाइल्ड हेल्पलाइन को दी है। सूचना पर मेडिकल की टीम ग्रामीणों द्वारा बताए गाए जगह पर पहुंचे।

फिर बच्ची की साफ-सफाई कर उसे उपचार के लिए सीतापुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।फिलहाल बच्ची की हालत सामान्य है। पुलिस बच्ची के परिजनों की तलाश में जुटी है।

See also  महान संत कबीर साहेब के पवित्र धाम दामाखेड़ा आश्रम में पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल का धर्मगुरु प्रकाश मुनिनाम से सौजन्य भेंट