जांजगीर जिला के मंदिर में चल रहा विवाह, पहुंची पुलिस भागे वर-वधु

Johar36garh (Web Desk)|जांजगीर जिला सारागांव के बाराद्वार बस्ती के काली मंदिर में प्रेमी जोड़ा विवाह कर रहे थे तभी 112 की टीम आ पहुंची, जिसे देख प्रेमी जोड़ा विवाह छोड़कर भागने लगे। 112 की टीम ने दोनों को रोककर पूछताछ की तो पता चला वे प्रेम विवाह कर रहे थे।

इसी बीच 112 की टीम ने उनके परीजनों को फोन से संपर्क किया गया तो मामला नाबालिग लड़की से विवाह का निकला। इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार 10 सितम्बर की रात्रि लगभग 9 बजे डायल 112 कमाण्ड सेंटर रायपुर में सूचना प्राप्त हुई कि थाना सारागांव जिला जांजगीर चाम्पा क्षेत्रांतर्गत काली मंदिर बस्ती बाराद्वार में विवाह का कार्यक्रम हो रहा है। सूचना पर डायल 112 बाराद्वार जेबरा 1 को तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना किया गया।

112 टीम घटनास्थल पहुँचने पर दुल्हा एवं दुल्हन भागने लगे। दोनो को रोककर पुछताछ करने पर बताया कि प्रेम प्रसंग से विवाह कर रहे है। 112 टीम द्वारा दोनो के परिजनो के फोन से अवगत कराने पर पता चला कि लड़की नाबालिग है। तत्काल शादी को रोककर थाना प्रभारी को अवगत कराया एवं दोनो को थाना के सुपुर्द किया। इस कार्यवाही में आरक्षक आरक्षक 354 संतोष कश्यप आरक्षक 841 राजेश कौशिक एवं चालक ताराचंद राठौर का योगदान रहा।

See also  दो जवान कोरोना संक्रमित पाए गए कन्टेनमेंट एरिया में ड्यूटी