Breaking : छत्तीसगढ़ में थानेदार लाईन हाज़िर, थाना स्टाफ़ के ख़िलाफ़ दिए जाँच के निर्देश

Johar36garh (Web Desk)|छत्तीसगढ़ के आईजी सरगुजा रतनलाल डांगी ने महिला की 4 दिनों तक शिकायत नहीं लिखने और उसके साथ दुर्ब्यवहार के आरोप में थाना आस्ता के प्रभारी को लाइन हाजिर कर दिया है, जबकी पूरे स्टाफ के खिलाफ जाँच के आदेश दिए हैं |

अश्लीलता अभद्रता और जातिगत दुर्व्यवहार को लेकर थाने से इंसाफ़ माँगने गई महिला को टरकाना समूचे थाने के लिए मुसीबत का सबब बन गया है।मामले की शिकायत आईजी को हुई तो आईजी ने थानेदार को लाईन हाज़िर तो किया ही, थानेदार समेत जवाबदेह थाना स्टाफ़ के ख़िलाफ़ जाँच के निर्देश दे दिए।

मसला थाना आस्ता का है जहां एक महिला अपने साथ हुए अश्लील दुर्व्यवहार और जातिगत आधार पर किए गए अपमानजनक टिप्पणी पर कार्यवाही कराने पहुँची थी.. लेकिन उसे चार दिनों तक थाना घुमाते रहा। पहले दिन महिला को कहा गया कि “टाईप करने वाला आरक्षक डाक देने जशपुर गया है थाने में नहीं है.. दो दिन बाद आना” दो दिन बाद महिला पहुँची तो थाने से कहा गया “दरोगा साहब नहीं है और वो सिपाही नहीं लौटा है” महिला अगले दिन फिर पहुँची तो उसका आवेदन तो लिया गया पर कोई कार्रवाई नहीं की गई, उल्टे शिकायत आवेदन को लेकर गुमराह करने वाली बातें लिखी गईं।

महिला ने पूरे वाक़ये की जानकारी पत्र के ज़रिए एसपी और आईजी को लिख भेजी। जिस पर आईजी सरगुजा ने सख्त रुख अपना लिया। आरोपी थानेदार को लाईन अटैच करते हुए थानेदार समेत दोषी थाना स्टाफ़ के विरुद्ध दस दिन के भीतर अनुशासनात्मक कार्यवाही के निर्देश दिए हैं।

See also  थाना से रेप का आरोपी फरार, टीआई समेत 5 पुलिसकर्मी सस्पेंड, आरोपी पर 5 हजार का इनाम