पामगढ़ में जहरीले सांप ने डसा महिला को, देर रात की घटना 

Johar36garh (Web Desk)|जांजगीर जिला पामगढ़ के ग्राम भुईगांव में रविवार की मध्य रात्रि घर में सो रही महिला को करैत नामक जहरीले सांप ने डस लिया |  उसे तत्काल पामगढ़ के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे| जहां उसका उपचार जारी है |

डॉक्टर हेमन्त लहरे ने बताया की रात लगभग 3 बजे भुईगांव निवासी 27 वर्षीय गंगोत्री मनहर को उनके परिजन हॉस्पिटल लेकर पहुंचे| उसके पैर को सांप ने डस लिया था |  उसका तत्काल उपचार किया गया अभी वह खतरे से बाहर है, आज शाम तक उसे हॉस्पिटल से छुट्टी दे दी जाएगी |

See also  छत्तीसगढ़ में पति ने पीट-पीटकर की पत्नी की हत्या, चरित्र शंका पर होता था विवाद