NSUI अकलतरा ने नगर के सभी चौक चौराहों में सीसीटीवी लगाने की मांग

Johar36garh (Web Desk)|अकलतरा नगर में लगातार चोरी की घटना होने से एनएसयूआई जिलाध्यक्ष अंकित सिंह सिसोदिया के नेतृत्व में तहसीलदार महोदय, मुख्य नगरपालिका अधिकारी एवं थाना प्रभारी अकलतरा को ज्ञापन सौंपकर नगर के चौक चौराहों में सीसीटीवी लगाने की मांग की गई|

जिलाध्यक्ष अंकित सिंह ने बताया कि नगर में पिछले कुछ दिनों से लगातार अनेको में चोरी हो रही है पिछले दिनों नगर के हृदय स्थल शास्त्री चौक में महिला के जेवरात लूट की घटना हुई एवं दुकानों के शटर के ताले तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया जा रहा हैं इससे नगरवासी भयभीत हैं नगर की सुरक्षा व्यवस्था को चाक चौबंद बनाने के लिए मुख्य जगहों में सी सी टी वी लगाने से चोरी में अंकुश लगेगा

कार्यक्रम एनएसयूआई के प्रदेश सहसंयोजक अमित कुमार यादव, जयदीप सिंह बैश, अमन सोनवानी, सुमित कंवर, उपस्थित थे|

See also  जिले के गौठान में 1 दिन में 1185 ट्रैक्टर पैरादान  देखे वीडियो