Breaking : VIDEO : हाथरस के लिए निकले राहुल- प्रियंका, बहन ने संभाली ड्राइविंग सीट, कई कांग्रेसी नेता सड़क पर उतरे

Johar36garh (Web Desk)|कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी कथित तौर पर हाथरस गैंगरेप पीड़िता के परिवारवालों से मिलने के लिए राहुल गांधी के साथ जा रही हैं। उनके साथ कई कांग्रेसी नेता भी हैं। हाथरस जाने के दौरान प्रियंका गांधी खुद ड्राइविंग सीट पर बैठीं नजर आ रही है जबकि, भाई राहुल बगल की सीट पर बैठे हुए हैं। हाथरस जाने के लिए निकलने पर संवाददाताओं से बात करते हुए प्रियंका ने कहा- अगर इस बार नहीं तो हम अगली बार कोशिश करेंगे।

इधर, कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद ने हाथरस कांड को लेकर योगी सरकार पर बड़ा हल्ला बोला है। उन्होंने कहा, “क्या यूपी में कोई सिस्टम है? जब से यह सरकार सत्ता में आई है कई मामले आए हैं। पहले मॉब लिंचिंग, विपक्षी नेताओं की हत्या और उनके खिलाफ केस दर्ज करने का मामले सामने आते थो। यह उत्तर प्रदेश में नया नहीं बल्कि सामान्य बात है।”

See also  उत्तर प्रदेश परिवहन विभाग की पहल – व्हाट्सएप चैटबॉट सेवा से अब परिवहन सेवाएं होंगी और आसान