VIDEO : जांजगीर जिला में सोमवार शुरू होगा घर-घर कोरोना सर्वे, कलेक्टर ने की सहयोग की अपील

Johar36garh (Web Desk)|जांजगीर जिला कलेक्टर यशवंत कुमार के मार्गदर्शन में कोरोना सघन सामुदायिक सर्वे का काम 5 अक्टूबर से 12 अक्टूबर तक किया जाएगा।  कलेक्टर ने जिले के नागरिकों से अपील की है कि सर्वे टीम को सही जानकारी दें और आवश्यक सहयोग करें। लक्षण वाले मरीजों की कोरोना जांच कर समुचित उपचार का प्रबंध किया जाएगा ।
कलेक्टर ने कहा है कि कोरोना से संबंधित सुरक्षात्मक उपायों का स्वयं अनुशासित होकर पालन करें। सुरक्षात्मक उपायों से ही कोरोना वायरस के  संक्रमण से बचाव किया जा सकता है। उन्होंने आम जनता से अपील कर कहा है कि वे अपने व अपने परिवार की सुरक्षा के लिए अति आवश्यक होने पर ही घर से निकले, अन्यथा अपने घर पर ही सुरक्षित रहेंं। कलेक्टर ने कहा है कि चूं कि अभी तक कोरोना वायरस के इलाज से संबंधित कोई वैक्सीन का इजाद नहीं हो पाया है। इसलिए  फिलहाल इस ख़तरनाक वायरस से बचने सावधानी ही एकमात्र उपाय है।

See also  PM नरेंद्र मोदी आएंगे छत्तीसगढ़, रजत जयंती स्थापना दिवस समारोह में होंगे शामिल