Breaking VIDEO : 112 में ही महिला का प्रसव, माँ और बच्चा दोनों स्वस्थ, हॉस्पिटल पहुंचने से पहले ही उठा दर्द

Johar36garh (Web Desk)|जांजगीर जिला में एक गर्भवती महिला को अकलतरा से जांजगीर ले जाने के दौरान रास्ते में ही दर्द शुरू हो गया|  आनन-फानन में स्टॉफ ने गाड़ी में ही महिला का सफल प्रसव कराया | माँ और बच्चा दोनों स्वस्थ है |

मिली जानकारी के अनुसार अकलतरा जेब्रा वन गाड़ी नंबर सीजी 03 7164 ग्राम किरारी से गर्भवती महिला ईश्वरी  सिदार पति राज कुमार सिदार को सीएससी अकलतरा लाया गया|  महिला की स्थिति को देखते हुए उसे जिला हॉस्पिटल रेफर कर दिया गया|  महिला को जांजगीर हॉस्पिटल ले जा रहे थे की ग्राम तिलाई के पास दर्द शुरू हो गया | महिला का सीरियस स्थिति होने के कारण 112 के स्टाफ ने इसकी जानकारी उच्च अधिकारी को दी | ग्राम किरारी की मितानिन मीनाक्षी नेताम, सास लक्ष्मीन सिदार, डायल 112 के आरक्षक  क्र. 312  लखेश्वर कंवर  क्र. 201 अशोक राज  व डायल 112 के चालक मानसिंह भेड़पाल  ने महिला का सफल व सुरक्षित प्रसव कराया है। घटना रविवार सुबह 10  बजे की है।

See also  पामगढ़ में रजाई गद्दे की दुकान में लगी भयानक आग, पूरा दुकान जलकर हुआ खाक, देखें विडियो

महिला व उसकी नवजात बेटी दोनों सुरक्षित है। फिरहाल दोनों  को 112  की टीम ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।