Johar36garh News|विजयादशमी पर्व के अवसर पर जांजगीर पुलिस ने पुलिस लाईन खोखराभाठा जांजगीर में शस्त्र पूजाका आयोजन किया गया, जिसमें पुलिस अधीक्षक जिला जांजगीर-चाम्पा श्रीमती पारूल माथूर (भा0पु0से0) के द्वारा शस्त्रों का विधि विधान से पूजा अर्चना कर हवन किया गया, तत्पचात् वाहनों की पूजा अर्चना की गयी।
इस अवसर पर जिले के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मधुलिका सिंह, उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय निकोलस खलखो, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस जांजगीर जितेन्द्र चन्द्राकर, उप पुलिस अधीक्षक यातायात संदीप मित्तल, उप पुलिस अधीक्षक शिवचरण सिंह परिहार, परिविक्षाधीन उप पुलिस अधीक्षक रजत कुमार नाग, परिविक्षाधीन उप पुलिस अधीक्षक श्री परमेशर तिलकवार, जिला सेनानी नगर सेना आर.पी. मानवटकर जांजगीर, रक्षित निरीक्षक श्रीमती मंजूलता केरकेट्टा, लखेज्ञ केंवट थाना प्रभारी जांजगीर, ओमप्रकाठ कुरै चौकी प्रभारी नैला, डी.एन. देवांगन मुख्य लिपिक पुलिस कार्यालय जांजगीर तथा पुलिस लाईन जांजगीर में पदस्थ अधिकारी/कर्मचारी उपस्थिति रहे। अधिकारियों द्वारा हर्सफायर की कार्यवाही की जाकर समापन किया गया।
