सरेआम युवक पर चलाई 2 बार बंदूक, मोबाईल से शव का खींचा फोटो, देखें मर्डर का वीडियो 

Johar36garh News|नई दिल्ली द्वारका के मोहन गार्डन इलाके का एक सीसीटीवी सामने आया है जिसमे एक शख्स व्यक्ति को 2 बार गोली मारता है फिर उसकी बॉडी की फोटो क्लिक करके फरार हो जाता है। पुलिस के मुताबिक ये दोनों बदमाश है। पुलिस के मुताबिक मरने वाला शख्स इलाके का बैड करेक्टर विकास मेहता है। उसे कमल गहलोत ने गोली मारी है वो भी बदमाश है। पुलिस के अनुसार यह आपसी रंजिश थी। कमल फरार है उसकी तलाश जारी है। कमल के पिता पवन गहलौत भी स्पॉट के पास थे। पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया है।

आरोपित की पहचान पवन गहलोत के रूप में हुई है। कुछ समय पहले प्रवीण उर्फ गोलू की हुई थी हत्‍या पुलिस के अनुसार पिछले वर्ष मई महीने में प्रवीण उर्फ गोलू की हत्या हुई थी। पवन इस हत्या के लिए विकास को दोषी मानता था। ऐसे में उसने विकास की हत्या की योजना बनाई। अब इस मामले में पुलिस को पवन के बेटे कमल की तलाश है।

See also  चुनावों में दयनीय प्रदर्शन करने वाली बसपा 2027 के चुनावों के लिए अभी से तैयारी में जुटी

प्रदीप सोलंकी गिरोह के लिए काम करता था द्वारका जिला पुलिस अतिरिक्त उपायुक्त आरपी मीणा ने बताया कि छानबीन में पता चला कि विकास इलाके का घोषित बदमाश था और प्रदीप सोलंकी गिरोह के लिए काम करता था। पिछले वर्ष मई महीने में द्वारका मोड़ पर बीच सड़क पर हुए खूनी संघर्ष में पवन के भाई प्रवीण गहलोत उर्फ गोलू व विकास दलाल की मौत हो गई थी। पवन इस हत्या के लिए विकास मेहता को भी जिम्मेदार मानता था और बदला लेना चाहता था।

इसके लिए पवन ने विकास को 22 अक्तूबर को 55 फुटा रोड पर समझौता करने की बात कहकर बुलाया था। इसी दौरान पवन ने अपने बेटे को भी बुला लिया। पवन के बेटे ने अचानक विकास पर गोलियों की बौछार कर दी।