Video : पंजीयन की दिक्कत को लेकर कुटराबोड़ में घंटों चक्काजाम, पटवारी पर लगाए गंभीर आरोप

Johar36garh News|जांजगीर जिला के जैजैपुर कुटराबोड़ में गुरुवार की सुबह पंजीयन में हो रही दिक्क्त को लेकर किसानों ने चक्काजाम कर दिया |  मौके पर पहुंचे नायब तहसीलदार के आश्वासन के बाद किसानों ने चक्काजाम खत्म किया |

ग्राम कुटराबोड़ के किसानों ने सुबह 8 बजे से मुख्य मार्ग को जामकर धरने पर बैठ गए| जिससे सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लम्बी कतरे लग गई | सूचना पर नायब तहसीलदार केके पाटनवार मौके पर पहुंचे और किसानों के समस्या को सुलझाने का आश्वासन दिया | जिसके बाद दोपहर 12 बजे के आसपास चक्काजाम समाप्त किया |  इस दौरान ग्राम कुटराबोड़ के किसानों ने पटवारी अतुल जायसवाल पर आरोप लगाया है की वह क्षेत्र में नहीं रहते, जिसकी वजह से सही समाधान नहीं हो पा रहा है और धान बिक्री के पंजीयन में दिक्क्त आ रही है | किसानों ने पटवारी अतुल जायसवाल के द्वारा फौती काटने, धान पंजीयन के लिए रुपये मांगने का भी आरोप लगाया है. किसानों के सड़क पर आंदोलन करने के बाद हसौद तहसीलदार ने उचित पहल की बात कही है. किसानों के रकबा में कटौती करने, किसानों से फौती काटने और धान बिक्री के पंजीयन में लापरवाही करने की लिखित शिकायत तहसीलदार से की गई थी, लेकिन किसानों की लिखित शिकायत के मामले में कोई सुनवाई नहीं हुई. नतीजा यह रहा कि किसानों ने सड़क पर उतरकर चक्काजाम कर दिया.

See also  Janjgir: खड़ी कार को पहले मारी ठोकर, फिर इलाज़ कराने के नाम पर किया अपहरण, पुलिस ने 2 को किया गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी