निर्दयी पुलिसकर्मी बर्खास्त, डेढ़ साल की बच्ची को सिगरेट से दागा, डीजीपी ने दिए निर्देश

Johar36garh News|छत्तीसगढ़ में मानवता को शर्मसार करने वाले निर्दयी पुलिसकर्मी को डीजीपी ने बर्खास्त करने के निर्देश दिए है | पुलिसकर्मी ने डेढ़ साल की बच्ची से जबरन अपने आप को पापा कहने को बोल रहा नहीं बोलने पर बच्ची को सिगरेट से दाग दिया।  आरोपी आरक्षक अविनाश राय ने बच्ची को एक जगह नहीं बल्कि कई जगह दागा हा | बच्ची के शरीर पर दागने के दर्जनभर से ज्यादा निशान दिखाई दे रहे है | बच्ची के जख्म देखकर किसी को भी गुस्सा आ सकता है |
ये है पूरा मामला नशे में धुत पुलिसकर्मी ने अपने मकान मालकिन की डेढ़ साल की बेटी की इसलिए बेरहमी से पिटाई करने के साथ सिगरेट से जला दिया, क्योंकि वह उसको पापा नहीं कह रही थी. बच्ची की मां उसे जख्मी हालत में लेकर बालोद थाने पहुंची और आरोपी पुलिस कर्मी के खिलाफ मामला दर्ज कराया है. वहीं बच्ची की मां ने बताया कि दुर्ग रक्षित केंद्र में तबादला से पहले रक्षित केन्द्र बालोद में पदस्थापना के दौरान आरक्षक अविनाश राय मेरे मकान में किराए से रहा करता था. उसने उधारी दे रखी थी, जिसकी वसूली के लिए वह 24 अक्टूबर को मेरे घर में आकर रुका हुआ था. 29 अक्टूबर को रात में बच्ची को मेरे को पापा बोलने के लिए दबाव डालने लगा. बच्ची ने जब पापा नहीं बोला तो गंदी गाली देते हुए बच्ची का चेहरा, पेट, पीठ और हाथ को सिगरेट से जला दिया.

 

See also  मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बड़ादेव की पूजा कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की

 

https://johar36garh.com/chhattisgarh-news/nashe-me-dhut-pulis-karmi/