Breaking News : जांजगीर जिला में जानवर को फंसाने बिछाया था बिजली तार, युवक के फसने से हुई मौत, 5 गिरफ्तार

Johar36garh News|जांजगीर जिला पंतोरा के ग्राम कण्डरा में बुधवार की देर शाम पैदल जा रहे 2 युवक देवरी ईट भट्टा के पास पहुंचे थे की एक युवक जानवरों के लिए बिछाएं गए करेंट की तार के चपेट में आ गया | दूसरा युवक गांव कोटवार को लाने पहुंचा, दोनों जब मौके पर पहुंचे तो युवक लापता था| पुलिस ने इस मामले में 5 युवकों को गिरफ्तार किया है | पुलिस ने आईपीसी की धारा 304, 201 और विद्युत अधिनियम की धारा 135 के तहत जुर्म दर्ज किया है|

एसपी पारुल माथुर ने प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि बुधवार को कोरबा जिले के उरगा के ग्राम चिचौली से शांति लाल बिंझवार और उसका एक रिश्तेदार मलेशराम ग्राम  कण्डरा आए हुए थे| यहां दोनों धान कटाई के बाद शाम 4 बजे पैदल लौट रहे थे, देवरी ईट भट्टा के पास पहुंचे थे की तभी जंगली जानवर को फंसाने लगाए गए बिजली तार की चपेट में शांति लाल बिंझवार आ गया और बेहोश होकर गिर पड़ा |  दूसरा युवक मलेश राम इसकी सूचना देने गांव गया| जब वह कोटवार के साथ मौके पर वापस पहुंचा तो युवक वहां नहीं मिला |  इसकी सूचना पंतोरा पुलिस को दी गई | पुलिस ने गुम इंसान कायम कर मामले की जांच शुरू की.

See also  बस्तरवासियों को मिली 'जनजातीय गौरव वाटिका' की अनमोल सौगात

पुलिस को जांच के दौरान पता चला की 5 युवकों ने जानवर को फंसाने के लिए बिजली तार लगाया गया था, सभी को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई | जिसमें सुभाष सिंह कंवर, रामलाल यादव, भास्कर बिंझवार, नवधा बिंझवार और सुझसागर बिंझवार शामिल हैं | आरोपियों ने बताया कि पुलिस केस होने के भय के कारण युवक की मौत होने पर उसे मुहानी के घाट के पास के रेत में दफन कर दिया हैं|

आरोपियों की निशानदेही पर कार्यपालिक दण्डाधिकारी के समक्ष मौके की खुदाई कर शव को बाहर निकाला गया और शव को पोस्टमार्डम के लिए भेजा गया | पोस्टमार्टम रिपोर्ट में जो तथ्य सामने आएगा, उसके आधार पर पुलिस और धारा जोड़ सकती है|