अकलतरा में टुकड़ों में मिली चोरी हुई बाइक

JJohar36garh News|जांजगीर जिला के अकलतरा में सप्ताहभर पहले हुई बाइक चोरी आज पुलिस को टुकड़ों में मिली | पुलिस ने बाइक चोर और पार्ट्स अलग करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है | आरोपी के खिलाफ धारा 379, 34 के तहत जुर्म दर्ज किया है.
अकलतरा थाने के टीआई जितेंद्र बंजारे ने बताया कि कल्याणपुर निवासी राजेन्द्र साहू 12 नवम्बर को अपने बड़े भाई के घर बाइक से मंडी रोड आया हुआ था, रात में घर के बाहर बाइक खड़ी की थी, सुबह बाइक गायब हो चुकी थी, इधर-उधर तलाशने के बाद 19 नवम्बर को थाना में शिकायत दर्ज कराई थी.

मुखबिरों से सूचना मिलने पर पुलिस ने पुराणी बस्ती निवासी प्रेम लाल यादव से पूछताछ की तो उसने बाइक चोरी करने की बात स्वीकार की | आरोपी ने बताया की बाइक के पार्ट्स को अंधियारी पाठ अकलतरा के राहुल श्रीवास्तव ने पार्ट्स को खोला है| पुलिस ने आरोपी युवक के घर से बाइक के पार्ट्स को बरामद कर लिया है| 

See also  नवगठित 28वें जिले गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही का उद्घाटन 10 फरवरी को