अकलतरा में प्रताड़ना से परेशान नाबालिक बेटे ने की पिता की हत्या

JJohar36garh News|जांजगीर जिला अकलतरा के ग्राम करुमहु में शुक्रवार की देर रात प्रताड़ना से परेशान नाबालिक बेटे ने पिता की पत्थर मारकर हत्या कर दी| मुलमुला पुलिस ने धारा 302 के तहत अपराध दर्ज कर अपचारी को किशोर न्याय बोर्ड में प्रस्तुत किया गया है |

मुलमुला थाना प्रभारी उमेश साहू से मिली जानकारी के अनुसार करुमहु निवासी संतोष केंवट रात 10:15 बजे लघु शंका के लिए घर से बाहर निकला तो देखा की उतरा के कमरे से लाल रंग का पानी बहकर नाली में आ रहा था| संदेह होने पर संतोष अपनी पत्नी और बेटी के साथ करीब जाकर देखा तो पाया की उतरा केंवट का शव जमीन पर लहूलुहान पड़ा था|  जबकि उसका नाबालिक बेटा पास ही में तखत पर बैठा शव को एकटक देख रहा था|  उससे पूछने पर वह कुछ नहीं बोल पा रहा था |  सूचना पर पहुंची मुलमुला पुलिस ने घटना की जानकारी उच्च अधिकारियों को दी|  पुलिस अधिकारियों समेत डॉग स्क्वॉड व फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट की टीम मौके के लिए रवाना हुई| 

See also  छत्तीसगढ़ को PMGSY-IV से बड़ी राहत, 2,426 किमी की 774 नई सड़कों से बदलेंगे दूरस्थ गांवों के हालात


अपचारी बालक से मनोवैज्ञानिक ढंग से पूछताछ करने पर उसने बताया की शराब के नशे में पिता आए दिन मारपीट और प्रताड़ित करता था, जिससे वह हमेशा परेशान रहता था| कुछ माह पहले मृतक की पत्नी की मौत हो गई|  तब से घर पर दोनों ही रहते थे|  घटना की रात भी मृतक शराब के नशे में  बेटे से मारपीट कर रहा था, जिससे आक्रोशित होकर उसने पत्थर से दे मारा, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई|