JJohar36garh News|जांजगीर जिला पामगढ़ के ग्राम चेऊडीह निवासी बुजुर्ग शिवरीनारायण के पास सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गया| निजी एम्बुलेंस की मदद से उसे पामगढ़ के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया| जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद बिलासपुर रिफर कर दिया गया|
मिली जानकारी के अनुसार चेऊडीह निवासी घनश्याम बर्मन अपने एक मित्र के साथ बाइक में शिवरीनारायण गया हुआ था, वे देवरी मोड़ के पास पहुंचे थे की किसी वाहन ने उसे ठोकर मार दी | जिससे वे सड़क पर गिर गए| घनश्याम के सिर पर गंभीर चोट के निशान हैं और वह अचेत अवस्था में था| उसके साथ जो दूसरा ब्यक्ति था उसका कुछ पता नहीं चल रहा है | फ़िलहाल गंभीर स्थिति को देखते हुए घनश्याम को बिलासपुर रिफर कर दिया गया है |