जांजगीर में नाबालिक के साथ दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

JJohar36garh News|जांजगीर जिला नवागढ़ के खिसोरा में 12 साल की नाबालिग लड़की से किराना दुकान और घर में दुष्कर्म करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है |  पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 376 और 4, 6 पाक्सो एक्ट के तहत अपराध दर्ज़ कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया है| घटना नवागढ़ थाना की है|

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 12 वर्षीय पीड़िता नाबालिग लड़की अपने घर से खेत जा रही थी तो ग्राम खिसोरा निवासी किशन चौबे को अपनी दुकान और घर में 19 और 20 नवम्बर को बुलाया और उसके साथ दुष्कर्म किया|  पीड़िता की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है | 

See also  राजस्व मंत्री के ओएसडी हटाए गए…कुछ दिन पहले शिक्षा मंत्री के OSD पर गिरी थी गाज