साली के साथ छेड़छाड़, चचेरा जीजा गिरफ्तार

JJohar36garh News|जांजगीर जिला पामगढ़ के ग्राम कुटरा में घर में घुसकर साली के साथ छेड़छाड़ करने वाले चचेरा जीजा को पुलिस ने गिरफ्तार किया है | पामगढ़ पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 456, 354, 506, 323 के तहत जुर्म दर्ज कर रिमांड पर जेल भेज दिया है |
मिली जानकारी के अनुसार ग्राम कुटरा में युवती रात अपने घर में सो रही थी. इस दौरान ग्राम भैसदा निवासी चचेरा जीजा रामकृष्ण सूर्यवंशी, घर के भीतर घुसा और युवती से छेड़छाड़ करते हुए उसके साथ शारीरिक सम्बन्ध बनाने की कोशिश की. आपत्ति की तो धमकी देते हुए मारपीट भी की. युवती के चिल्लाने पर परिजन पहुंचे. इसके बाद परिजन को धक्का मारकर मौके से आरोपी भाग गया| पीड़िता ने इसकी शिकायत पामगढ़ थाना में की थी |

https://johar36garh.com/chhattisgarh-news/pamgarh-me-aaj-se-tokan-katana-shuru//
See also  पीएम गतिशक्ति पोर्टल के नक्शे से तय हों डूब वाले वन क्षेत्र, वन विभाग ने जल संसाधन विभाग को दिए निर्देश