जांजगीर जिले में अब तक कुल  259993.2 क्विंटल धान खरीदी

JJohar36garh News|जांजगीर जिले में  खरीफ विपणन वर्ष 2020-21 में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी 1 दिसंबर से प्रारंभ हो गई है। आज चौथे दिन 4 दिसंबर को  94072.4  क्विंटल धान खरीदी की गयी। कलेक्टर यशवंत कुमार के मार्ग दर्शनर्शन में जिले के 230 उपार्जन केंद्र में पंजीकृत किसानों से धान खरीदी की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की गई है।
 खाद्य विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार अबतक कुल 259993.2 क्विंटल धान की खरीदी की जा चुकी है। किसानों ने 6496 टोकन के माध्यम से जिले के विभिन्न 169 उपार्जन केंद्रों में धान विक्रय किया है। कलेक्टर के मार्गदर्शन में धान विक्रय करने आए किसानों की सहूलियत के अनुसार सभी उपार्जन केन्द्रों में आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं। किसानों की सुविधा और सुब्यवस्थित धान खरीदी के लिए कलेक्टर द्वारा 23 ज़िला स्तरीय अधिकारियों को खरीदी केन्द्रों की निगरानी और निरीक्षण का दायित्व सौंपा गया है। वहीं प्रशासनिक और विभागीय अधिकारियों द्वारा भी धान खरीदी केन्द्रों पर सतत् निगरानी रखी जा रही है।

See also  छत्तीसगढ़ सरकार ने डीएपी की कमी पूरा करने पुख्ता वैकल्पिक व्यवस्था की