पामगढ़ में युवक की संदिग्ध मौत, परिजनों ने जताई शंका

JJohar36garh News|जांजगीर जिला पामगढ़ के ग्राम भैसों में 22 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थियों में मौत हो गई| परिजनों ने मौत पर शंका जाहिर किया है| फ़िलहाल डॉक्टर ने पोस्टमार्डम के बाद पिसरा को परीक्षण के लिए भेज दिया है|

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम भैसों में 22 वर्षीय युवक भूपेंद्र कुर्रे पिता विनेश कुर्रे को शनिवार की शाम 7:30 बजे पामगढ़ के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे थे| जहाँ डॉक्टरों ने परीक्षण उपरांत मृत घोषित कर दिया| पुलिस ने इस मामले में मर्ग कायम सुबह पोस्टमार्डम के लिए शव को मार्चुयूरी में रखवा दिया था|

मिली जानकारी के अनुसार युवक अपने 3 दोस्तों के साथ भैसों तालाब किनारे शराब पीने  के लिए बैठे थे, इसी दौरान 1 युवक कुछ सामान लाने के लिए दुकान गया| उनके पास गोआ नामक शराब थी |  जिसे भूपेंद्र ने पी, जिसके बाद युवक की स्थिति बिगड़ गई, वह छटपटाने लगा, इतने में दुकान गया युवक वहां पहुंचा, स्थिति देखकर उनके समझ में नहीं आया|  परिजनों उसे पामगढ़ के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे| जहाँ डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया| मृतक का मुँह नीला पड़ गया था|

See also  खोखरी में संदिग्ध परिस्थियों में मिली महिला की जली हुई लाश , जाँच में जुटी शिवरीनारायण पुलिस, VIDEO

परिजनों ने युवक की मौत पर संदेह जताया है| उन्होंने पुलिस से भी कार्यवाही की मांग की है|  फ़िलहाल सभी की निगाहें पोस्टमार्डम रिपोर्ट पर टिकी है| डॉक्टर ने भी पोस्टमार्डम के बाद पिसरा को परीक्षण के लिए भेज दिया है| रिपोर्ट आने के बाद वास्तविकता का पता चलेगा|