पामगढ़ में 2 नाबलिक युवतियों को भगा ले जाने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार

JJohar36garh News|जांजगीर जिला के पामगढ़ में दो नाबालिक युवती को भगा ले जाने वाले दो युवकों को पुलिस ने रायपुर से गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी युवक को पुलिस ने रिमांड पर जेल भेज दिए हैं। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ धारा 363 366 क 34 17 18 पास्को एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया है। 
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पीड़ित पक्ष ने शिकायत दर्ज कराई थी कि 19 दिसंबर को किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा दोनों नाबालिक युवतियों को मेऊ भाटा से बाइक में बैठा कर कहीं ले गया है|  जो वापस नहीं लौटी है। दोनों परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने अपराध दर्ज कर जांच शुरू की|  मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने रायपुर बिरगांव के श्रीमती साहिल यादव पति गरीबा यादव के मकान पर दबिश दी | जिस पर दोनों नाबालिग युवतियों को युवकों के साथ बरामद किया|  साथ ही घटना में प्रयुक्त की गई बाइक को भी पुलिस ने जप्त किया। पुलिस ने दोनों युवक पहला रोशन पिता भागवत सूर्यवंशी उम्र 20 साल दूसरा शनि दास पिता कैलाश दास उम्र 20 साल को गिरफ्तार कर न्यायालय रिमांड पर जेल भेज दिया है

See also  तय समय के बाद भी दुकान खोलना दुकानदारों को पड़ा महंगा