छत्तीसगढ़ में गर्भवती नाबालिक युवती से गैगरेप, 3 गिरफ्तार

JJohar36garh News|राजधानी रायपुर में एक बार फिर शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। गर्भ ठहरी नाबालिक मासूम का अपहरण कर चलती कार में गैंगरेप कर उसे जान से मारने की धमकी भी दी। मामला राखी थाना क्षेत्र का है जहां पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए गैंगरेप के मामले में अचनाकपुर, पाटन के 3 ज़मीन कारोबारियों को गिरफ्तार किया है। आरोपीयो के खिलाफ अपहरण, शादी का झांसा देकर बलात्कार, गैंग रेप सहित पास्को एक्ट की धाराओं में FIR दर्ज की गई है। बता दे कि नाबालिक मरोदा, भिलाई में साफ-सफाई का काम करती थी, जहां उसके मालिक के परिचित तीनो आरोपी आते थे।

आरोपियों ने षड्यंत्रपूर्वक नाबालिक मासूम को नया रायपुर में अधिक पैसों में काम दिलवाने का लालच देकर उसे अप्रैल के माह में नया रायपुर लेकर आये और बारी-बारी से बलात्कार किया जिसके बाद नाबालिक अपने रिश्तेदार के यहाँ रहने चली गयी जहां 3 माह बाद उसे गर्भ ठहर जाने की जानकारी मिली। इसकी सूचना आरोपियों को देने पर उन्होंने नाबालिक को शादी करवा देने का झांसा देकर धमतरी बुलाया जिसके बाद धमतरी से वापस अपनी TUV कार में बैठाकर उसे नया रायपुर लाये और चलती कार में उसके साथ गैंगरेप किया। राखी थाना प्रभारी ने बताया कि, नाबालिक मूलतः नेवई की रहने वाली है व उसके पिता का देहांत हो चुका है और माता ने दूसरी शादी कर ली है।

See also  बिजली बिल में शाहीन बेगम को मिली राहत, छत्तीसगढ़ सरकार की समाधान योजना से मिली मदद

गिरफ्तार आरोपियों के नाम:-

1. तरुण पाटिल

2. राजू उर्फ राजेश

3.परसराम साहू