मां बेटी सहित एक अन्य की लाश मिली रेलवे ट्रैक पर, जांजगीर जिला की घटना

JJohar36garh News|जांजगीर जिला में आज अलग-अलग घटना में मां बेटी समेेेत एक अन्य युवक की लाश रेलवे ट्रैक पर मिली है। प्रारंभिक जानकारी में पारिवारिक विवाद के बाद आत्महत्या करने का मामला सामने आ रहा है| फिलहाल पुलिस मामलेेे की जांच कर रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार पहली घटना नहला थाना क्षेत्र का है। इस मामले में अभी परिजन कुछ बोलने को तैयार नहीं हैं। जानकारी के मुताबिक, नवागढ़ के भैसदा निवासी गोपाल सिंह अपनी पत्नी और एक बेटी और दो बेटों के साथ जांजगीर क्षेत्र में शारदा मंगलम के पीछे किराये का मकान लेकर रहते थे। देर रात करीब 3 बजे गोपाल सिंह की पत्नी अंजू सिंह (35) अपनी बेटी ऐश्वर्या सिंह (19) के साथ एक्टिवा पर घर से निकल गईं। इसके बाद दोनों के शव नहरिया बाबा मंदिर से करीब 500 मीटर दूर रेलवे ट्रैक पर मिले। पुलिस को उनकी एक्टिवा मंदिर के सामने ही खड़ी मिली है। आशंका है कि दोनों गाड़ी खड़ी कर पैदल ही रेलवे ट्रैक पर चांपा की ओर जा रहे थे। इसी दौरान किसी एक्सप्रेस ट्रेने टक्कर मार दी। वहीं पड़ोसियों का कहना है कि परिवार में अक्सर झगड़ा होता रहता था। देर रात भी उनके घर से झगड़े की आवाजें आ रही थीं। पुलिस ने बताया कि एश्वर्या ग्रेजुएशन फस्र्ट ईयर की छात्रा थी।

See also  ज्ञानभारतम् सर्वे को मिली रफ्तार : 31 मई तक हर हाल में पूरा करने के निर्देश

दूसरी घटना अकलतरा थाना अंतर्गत ग्राम पंचायत कोटमी सोनार रेलवे स्टेशन के पास पटरी पर एक युवक की लाश मिली है| जानकारी के अनुसार बीते रात 1 बजे के आसपास की घटना बताई जा रही गई। सूत्रों से जनाकारी के अनुसार मृतक युवक रेमंड परसदा का बताया जा रहा है।