छत्तीसगढ़ में कक्षा 8वी तक जनरल प्रमोशन, देखें आदेश

JJohar36garh News|इस वर्ष स्कूली बच्चों को परीक्षा नहीं देनी पड़ेगी। कक्षा पहली से आठवीं तक के बच्चों को अगली कक्षा में प्रमोट किया जाएगा। इस संबंध में लोक शिक्षण संचालनालय छत्तीसगढ़ के संचालक ने पत्र जारी किया है। उन्होंने समस्त संभागीय संयुक्त संचालक (शिक्षा) और समस्त जिला शिक्षा अधिकारियों को भेजे पत्र में इस संबंध में दिशानिर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा है कि  प्रदेश में पढ़ाई तुंहर दुआर कार्यक्रम में विभिन्न विधियों से ऑनलाइन और ऑफलाइन  कक्षाएं संचालित की गई है। बच्चों को एसेसमेंट कर पोर्टल में अपलोड किया गया है। विविध तरीकों से किए गए आकलन के आधार पर विद्यार्थियों को प्रगति पत्र प्रदान किए जाएंगे।

See also  मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की मंशानुरूप राज्य में विभिन्न विभागों में रिक्त पदों की भर्ती की प्रक्रिया शुरू