पामगढ़ में दर्दनाक सड़क हादसा, बाइक टकराई डिवाइडर से, मौके पर ही युवक की मौत

JJohar36garh News|जांजगीर जिला पामगढ़ के ग्राम भदरा में शनिवार की दोपहर एक बाइक सड़क पर बने पूल डिवाइडर से टकरा गई जिससे बाइक के परखच्चे उड़ गए बाइक में सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। राहगीरों की मदद से 108 को फोन किया गया मौके पर पहुंचे 108 की टीम उसे पामगढ़ के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मिली जानकारी के अनुसार ग्राम भदरा निवासी देवानंद काठे पिता बुधराम काठे पामगढ़ में घर निर्माण का काम करता था। आज दोपहर भोजन करने घर जा रहा था इसी दौरान उसकी बाइक सड़क किनारे बने पुल के डिवाइडर से टकरा गई जिससे युवक के सिर पर गंभीर चोट आई और उसकी तत्काल मौके पर ही मौत हो गई। लोगों ने इसकी जानकारी युवक के परिजनों को दी मौके पर पहुंचे पिता ने अपने बेटे के घटना को देखकर सहम गए दोनो को 108 की मदद से पामगढ़ हॉस्पिटल लेकर पहुंचे। जहाँ उनके पिता का इलाज पामगढ़ के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है।

See also  जिला अस्पताल के आपातकालीन वार्ड में लगी आग, मची अफरा-तफरी

इस घटना की जानकारी खबर लिखे जाने तक पामगढ़ थाना में नहीं दी गई है।