JJohar36garh News|जांजगीर जिला अकलतरा के ग्राम पंचायत कटघरी मे मनका दाई मंदिर के तालाब के पास बरगद पेड़ में आज सुबह लटका एक अज्ञात युवक का लाश देखा| जिससे गांव में हड़कंप मच गई| सरपंच द्वारा अकलतरा पुलिस को सूचना दे दी गई है|
मिली जानकरी के अनुसार सुबह गांव के लोगो ने रोजाना की तरह तालाब नहाने के लिए गए तो देखा की एक युवक फांसी के फंदा पर झूल रहा था जिसके बाद गांव के लोगो ने कोटवार व सरपंच को सूचना दिया | बताया जा रहा है कि युवक किसी दूसरे जगह का है जो कटघरी गाँव मे आकर फांसी लगाकर लिया है। फिलहाल घटना की जानकारी गांव के सरपंच ने अकलतरा थाना पहुचकर अज्ञात लाश के बारे में सूचना दे दिया है। खबर लिखे जाने तक पुलिस नहीं पहुंची है| पुलिस के आने के बाद आगे की कार्यवाही की जाएगी|